Home latest New Delhi : आदित्य एल वन ने खींची पृथ्वी और चंद्रमा की...

New Delhi : आदित्य एल वन ने खींची पृथ्वी और चंद्रमा की सेल्फी, इसरो ने साझा की तस्वीरें

0
431

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आदित्य एल 1 द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसरो ने गुरुवार को जानकारी दी है कि सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए निर्धारित आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली है और पृथ्वी और चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक की हैं। स्पेस एजेंसी ने तस्वीरें और एक सेल्फी भी एक्स पर साझा की है, जिसे आदित्य-एल1 ने क्लिक किया था।

इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों, आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची। उल्लेखनीय है कि आदित्य एल वन अभी पृथ्वी की कक्षा में घूम रहा है। इसके बाद वह सूर्य की ओर अपनी यात्रा शुरू करेगा।