Home latest New Delhi: आम आदमी पार्टी खुद ही कचरा निकली : अनिल चौधरी

New Delhi: आम आदमी पार्टी खुद ही कचरा निकली : अनिल चौधरी

0
204

नयी दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी (Anil Chowdhary) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में कचरे के पहाड़ साफ करने का वादा करने वाली पार्टी ‘‘खुद कचरा निकली है।’’

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा को आज दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में हुए हंगामे के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘जिस पार्टी ने जनता को आश्वासन दिया था कि वे दिल्ली में कचरे के पहाड़ों को साफ करेंगे, वह खुद कचरा निकली। केजरीवाल और भाजपा को निगम के सदन में गुंडागर्दी के लिए दिल्लीवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह लोकतांत्रिक मानदंडों का घोर उल्लंघन है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here