spot_img

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट में छुट्टी के बीच सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच 22 दिसंबर को बैठेगी

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) में 20 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया। चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत ने (Chief Justice Surya Kant) शुक्रवार काे कहा कि अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए 22 दिसंबर को अवकाशकालीन बेंच बैठेगी। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में यह बेंच जरुरी मामलों की सुनवाई करेगी।

उच्चतम न्यायालय में अब 5 जनवरी, 2026 (January 5th, 2026) से कार्य शुरू होगा। दरअसल, 18 दिसंबर को कुछ वकील चीफ जस्टिस की बेंच में अपने मामलों की तत्काल सुनवाई की मांग कर रहे थे। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर आप लोग चाहें, तो आपलोगों के लिए मैं 22 दिसंबर को एक दिन सुनवाई के लिए तैयार हूं। लेकिन कोई वकील तैयार नहीं हुआ। चीफ जस्टिस ने कहा कि उनकी बेंच 22 दिसंबर को अति आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए बैठेगी।

New Delhi : सर्राफा बाजार में सांकेतिक गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई...

Explore our articles