spot_img

New Delhi: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 474 नए मामले

New Delhi

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (corona virus infection) के 474 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,67,398 हो गई। छह अप्रैल 2020 के बाद सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं, तब 354 दैनिक मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,533 हो गए। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,918 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी तक कुल 4,41,27,724 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.81 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने असम के सीएम के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ...

Explore our articles