spot_img

New Delhi: देश में कोरोना संक्रमित 3,962 नए मरीज, 15 की हुई मौत

नई दिल्ली:(New Delhi) देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3,962 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित 15 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 7,873 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार अबतक 4,43,92,828 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36,244 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत है।

टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,363 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 1,82,294 लोगों की जांच की गई। वहीं अबतक कुल 92.72 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पासवाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की (President Donald Trump) सैन्य...

Explore our articles