spot_img

New Delhi : प्लेयर ऑक्शन में शामिल होंगे 165 क्रिकेटर, इनमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी

नई दिल्ली:(New Delhi) टाटा महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण के लिए मुंबई में 09 दिसंबर को होने वाले प्लेयर ऑक्शन में कुल 165 क्रिकेटर शामिल होंगे।165 खिलाड़ियों में से 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से 15 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 56 और अनकैप्ड खिलाड़ी 109 हैं।

पांच टीमों के पास अधिकतम 30 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें 9 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। इन 30 स्लॉटों में दिल्ली के पास चार (1 overseas) स्लॉट उपलब्ध हैं। वहीं, गुजरात के पास सबसे ज्यादा 10 स्लॉट हैं, जिनमें 3 ओवरसीज हैं।

इसके अलावा मुंबई के पास 5 (1 ओवरसीज), आरसीबी के पास 7 (3 ओवरसीज) और यूपी के पास 5 (1 ओवरसीज) स्लॉट उपलब्ध हैं।

50 लाख रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है, जिसमें 2 खिलाड़ी – डींड्रा डॉटिन और किम गर्थ शामिल हैं। चार खिलाड़ी अन्नाबेल सदरलैंड,जार्जिया वेयरहेम, एमी जोन्स और शबनीम इस्माइल 40 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी सूची में हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles