spot_img

Nainital : वाहन चलाते मिले दो नाबालिग, कार्रवाई

नैनीताल : (Nainital) नैनीताल पुलिस वाहन चलाने वाले नाबालिगों के विरुद्ध अभियान चलाये हुए है। इसी कड़ी में जनपद की भीमताल थाना पुलिस ने दो वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199(ए) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए हैं।

नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल पुलिस के सघन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या यूके04एएन6757 को एक नाबालिग द्वारा भीमताल से नौकुचियाताल की ओर जाते हुए और एक अन्य नाबालिग के द्वारा यूपी21सीए-3997 को भीमताल से डाट की ओर ले जाते हुए पकड़ा गया। इन मामलों में वाहन के संरक्षक व स्वामी भीमताल व पीपली अहीर, सूरजनगर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 33/25 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। इन कार्रवाइयों में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गगनदीप सिंह, आरक्षी ललित आगरी व मनोज पंत सम्मिलित रहे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles