spot_img

Nainital : शेरवुड कॉलेज के 156वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की धूम

नैनीताल : (Nainital) शिक्षा नगरी के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल एवं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ही अनेकानेक हस्तियों के विद्यालय के रूप में पहचान रखने वाले शेरवुड कॉलेज में 156वें स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

आयोजन के तहत बुधवार को बेस्टन सेंटर में डिक्सन विंग कन्सर्ट, चौयर, सीनियर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये शेक्सपियर द्वारा लिखित नाटक ‘द ट्वेल्थ नाइट’ का मंचन किया गया, जिसमें उपस्थित अभिभावकों से बच्चों की इस प्रस्तुति को अत्यधिक सराहना मिली। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कार भी वितरित किये गये। वहीं रात्रि में शेरवुड कॉलेज के हमेशा से प्रसिद्ध एवं विशिष्ट टार्चों के साथ किया जाने वाले पीटी डिस्प्ले एवं टॉर्च टैटू आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व विद्यालय के स्थापना दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ वर्ष 1983 में विद्यालय से उत्तीर्ण होकर गये पूर्व विद्यार्थी, वर्तमान में असम सरकार में विशेष प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत सयैदीन अब्बासी ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के तैराकी, डाइविंग, घुड़सवारी, भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत, कला, हॉर्समैन विंग, विज्ञान और भाषा विभागों सहित विभिन्न विषयों की गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और कौशल को देख कर अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों और अन्य आमंत्रितों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। अली बाबा चालीस चोर नाटक की प्रस्तुति एवं अन्य कार्यक्रम भी हैरतअंगेज भी दिलचस्प रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारी आरपी सिंह, दिल्ली स्थित मॉडर्न स्कूल बाराखंभा रोड के प्रधानाचार्य विजय दत्ता, कॉलेज कैप्टन उत्कर्ष साह, हेड गर्ल सान्या खंडेलवाल साह सहित सभी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles