spot_img

Nagpur: भाजपा, शिंदे नीत शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी : बावनकुले

Nagpur

नागपुर :(Nagpur) महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde-led) की अगुवाई वाली शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अन्य घटक दलों के साथ राज्य की सभी 288 विधानसभा और 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को नागपुर में यह जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि, अभी सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है।

बावनकुले की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि आगामी चुनाव के लिए शिंदे नीत शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे में अनुचित व्यवहार किया जा रहा है।

बावनकुले ने कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।’’

महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समन्वय में 200 सीट जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम महा विकास आघाडी (एमवीए) होगा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा।

Explore our articles