spot_img

Nagaon: भारी मात्रा में ड्रग्स एवं नकदी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नगांव:(Nagaon) जिले के सामागुड़ी गेरुवामुख से पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स तथा नगदी के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार सामागुड़ी के खाटोवाल और सामागुड़ी पुलिस के संयुक्त अभियान में गेरुवामुख नाथगांव की हलीमा खातून नामक महिला को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार महिला के घर में चलाए गए अभियान के दौरान 36 साबुनदानी में बंद ड्रग्स बरामद किया गया। बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने ड्रग्स कारोबार में व्यवहार किए जाने वाले दो चार पहिया वाहन तथा एक बाइक भी जप्त कर लिया गया। वहीं, महिला के पास से एक एक लाख 90 हजार रुपए नगद भी बरामद किए गए। इस सिलसिले में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles