Home crime news Nagaon: ड्रग्स विरोधी अभियान : पुलिस और ड्रग्स माफिया के बीच झड़प

Nagaon: ड्रग्स विरोधी अभियान : पुलिस और ड्रग्स माफिया के बीच झड़प

0
251

पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग, आठ गिरफ्तार

नगांव:(Nagaon) नगांव जिले के लंका के नखुटी में पुलिस द्वारा चलाए गए ड्रग्स के विरुद्ध अभियान के दौरान पुलिस और ड्रग्स तस्करों के बीच जमकर झड़प होने की सूचना है। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग्स के विरुद्ध अभियान चलाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया।

सूचना के अनुसार पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई। सूत्रों ने बताया है कि अभियान के दौरान पहुंची पुलिस की टीम पर ड्रग्स तस्करों ने लाठी, भाला, दाव आदि लेकर हमला कर दिया। आखिरकार पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की।

होजाई पुलिस ने घटना के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।