spot_img

मेरे श्याम

अंकिता कुलश्रेष्ठ

हाथ माखन होंठ मुरली, से सजाया आपने
नंद नंदन श्याम जग को है रिझाया आपने॥

ऐ मदन गोपाल सुनिए, मैं अकिंचन दीन हूँ
दीन हीनों को सदा ही, उर लगाया आपने॥

मैं दिवानी श्याम की हूँ, ये सभी को है पता
हंस रहे हैं लोग मुझपर, क्या रचाया आपने॥

प्यार मेरा आप ही हो, दूसरा कोई नहीं
गिर चुकी दुख कूप में थी, हाँ बचाया आपने॥

मैं न राधा और मीरा, मैं नहीं थी रुक्मिणी
नेह से मुझको भिगोया, पथ दिखाया आपने॥

आपकी ही भावना है, सब जगत मैं जो बसी
पाप से सबको बचाया, भव तराया आपने॥

Mumbai : विजय देवरकोंडा का नया अवतार, शौर्ययुव संग बड़े स्केल की फिल्म का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actor Vijay Deverakonda) ने निर्देशक शौर्ययुव के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसने सामने...

Explore our articles