spot_img

MURADABAD : स्पोर्ट्स में सफलता को जुनून जरुरी; प्रो. रघुवीर सिंह
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में नेशनल स्पोर्ट्स डे पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का भावपूर्ण स्मरण

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुरादाबाद : तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह ने कहा, प्रत्येक युवा में लक्ष्य के प्रति जुनून का होना अत्यंत जरुरी है। माना, मुश्किलें आती हैं, पर हमें अपनी कोशिशों को कम नहीं करना चाहिए। निरंतर प्रयास के चलते सफलता अवश्य मिल जाती है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का भावपूर्ण समरण करते हुए बोले, जैसे प्रकृति पृथ्वी को संतुलित करके चलती है, वैसे ही युवाओं का लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। मेजर ध्यानचंद का भी हॉकी के प्रति बेमिसाल समर्पण था। टैलेंट सब में होता है, परन्तु हर व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है। सबसे बड़ा कारण अधूरी कोशिशें होना है।
उन्होंने खेल से जुड़े खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा, कुछ खिलाड़ी अपना पूरा एफर्ट नहीं लगा पाते तो असफल हो जाते है। अगर कोई खिलाड़ी बहुत इंटेलीजेंट हो और उसका आईक्यू लेवल भी ज्यादा हो, लेकिन कोशिशें आधी-अधूरी है तो सफलता भी पूर्णतया: नहीं मिलती है। कुलपति प्रो. सिंह बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स डे पर बोल रहे थे।
उल्लेखनीय है, हॉकी के अपने जमाने के जाने-माने खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्रो. सिंह, विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा, टीचर्स और स्टुडेंट्स ने बारी-बारी से हॉकी के जादूगर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा ने स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हॉकी पर हाथ आज़माया। इस मौके पर स्पोर्ट्स कोर्डिनेटर नवनीत विश्नोई, सौरभ बटार, दीपक सिंह, कुलदीप, उन्मेश उधा सैनी, तौहीद अख्तर, यशचंद्र गंगवार मौजूद रहे।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने असम के सीएम के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ...

Explore our articles