spot_img

Mumbai : मां के अंतिम संस्कार को लेकर उठे सवालों पर जायद खान का जवाब


Mumbai: Zayed Khan Responds to Questions Raised Over His Mother's Funeral

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेता-निर्माता संजय खान की पत्नी ज़रीन खान (veteran actor-producer Sanjay Khan’s wife, Zarine Khan) के निधन और उनके हिंदू रीति-रिवाजों से हुए अंतिम संस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच अब उनके बेटे और अभिनेता जायद खान (Zayed Khan) ने चुप्पी तोड़ी है। जायद ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि धर्म पूरी तरह से व्यक्तिगत विषय है और हर किसी को अपनी आस्था के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार है।

एक इंटरव्यू में जायद खान ने कहा, “हमारे लिए धर्म एक निजी मामला है। कोई यह तय नहीं कर सकता कि कौन-सा धर्म सही है या गलत। ऐसी बातें करना ठीक नहीं है।” उन्होंने अपने परिवार को धर्मनिरपेक्ष बताते हुए कहा कि वे हमेशा से मानते आए हैं कि आस्था व्यक्ति की अपनी पसंद होती है, जिस पर दूसरों को सवाल नहीं उठाना चाहिए।

जायद ने अपनी मां की अंतिम इच्छा का जिक्र करते हुए भावुक अंदाज में कहा, “मेरी मां एक ‘खूबसूरत नदी’ के किनारे बैठी थीं। उस वक्त बस मां ने कहा कि अगर मैं कभी इस दुनिया से जाऊं तो मैं चाहती हूं कि मेरी अस्थियां इसी नदी में प्रवाहित की जाएं। मैं आजाद (मुक्त) होना चाहती हूं।”

गौरतलब है कि 7 नवंबर को 81 वर्ष की आयु में जरीन खान का मुंबई में निधन हो गया था। उनके हिंदू रीति-रिवाजों से हुए अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और खान परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस पूरे विवाद पर अब जायद खान के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि परिवार अपने फैसलों पर अडिग है और व्यक्तिगत आस्था को सर्वोपरि मानता है।

Explore our articles