spot_img

Mumbai: पुणे में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या

मुंबई:(Mumbai) पुणे जिले के घोरपड़े इलाके के एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना में बिहार के मूल निवासी अनिल साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार अनिल साहू पुणे में घोरपड़े पेठ में स्थित एक इमारत में किराए के फ्लैट में रहते थे। बीती रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने जबरन फ्लैट का दरवाजा खुलवाया और फायरिंग करके फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही सोसाइटी के लोग जाग गए और अनिल साहू को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने साहू को मृत घोषित कर दिया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Explore our articles