spot_img

Mumbai : मुंबई, ठाणे, पालघर में बाऱिश का येलो अलर्ट

मुंबई : (Mumbai) मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और कोकण के लिए बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के लिए बुधवार तक के लिए य़ेलो अलर्ट जारी किया गया है। बिजली चमकने के साथ ही तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इसलिए बाहर निकलते समय सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।

मुंबई व उपनगरों में शनिवार की सुबह बाऱिश हुई। सबसे ज़्यादा बारिश पश्चिमी उपनगरों में दर्ज की गई। बांद्रा में सुबह 8 से 9 बजे के बीच 20 मिमी बारिश हुई। जुहू में 16 मिमी, मरोल में 13 मिमी. मालाबार हिल में 14 मिमी, आरे कॉलोनी और गोरेगांव में 11 मिमी, कोलाबा में 8 मिमी बारिश हुई. कुर्ला और पवई में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोग उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री को पार कर गया।

Explore our articles