spot_img

Mumbai: महाराष्ट्र में महिला यात्रियों को बस के किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) महिला यात्रियों को 17 मार्च से महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) द्वारा संचालित सभी बसों के किराये में 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। एमएसआरटीसी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

एमएसआरटीसी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह रियायत ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत दी जा रही है और इसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार निगम को करेगी।

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नौ मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए सार्वजनिक परिवहन निकाय की बसों में सभी महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, एमएसआरटीसी 15,000 से अधिक बसें चलाती है, जिनमें रोजाना 50 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। अब यह विभिन्न सामाजिक समूहों को किराये में 33 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की रियायत दे रहा है।

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर, महाराष्ट्र सरकार ने 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किराये में 100 प्रतिशत रियायत देने और 65 से 74 वर्ष की आयु के यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने की घोषणा की थी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles