Home latest MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे बांद्रा टर्मिनस एवं भावनगर के बीच चलाएगी फेस्टिवल...

MUMBAI : वेस्टर्न रेलवे बांद्रा टर्मिनस एवं भावनगर के बीच चलाएगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

0
230

मुंबई : वेस्टर्न रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए बांद्रा टर्मिनस एवं भावनगर स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्‍या 09201/09202 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर सुपरफास्‍ट स्पेशल [02 फेरे]। ट्रेन संख्या 09201 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल सोमवार, 6 मार्च 2023 को बांद्रा टर्मिनस से 14.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.15 बजे भावनगर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09202 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार, 5 मार्च 2023 को भावनगर से 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, बोटाद, सोनगढ़ और सीहोर गुजरात स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 09201 एवं 09202 की बुकिंग 23 फरवरी, 2023 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।