spot_img

Mumbai : हम मराठा आरक्षण लेकर ही रहेंगे ,मनोज जरंगे पाटीलहम मराठा आरक्षण लेकर ही रहेंगे ,मनोज जरंगे पाटील

मुंबई : राज्य में मराठा आरक्षण का नेतृत्व कर रहे मराठा नेता मनोज जरंगे पाटील ने आज ठाणे में पत्रकारों से कहा कि अब इस संघर्ष के बाद राज्य में मराठा जागरूक हो गया है |

जब जरंगे से पूछा गया कि ओबीसी आरक्षण में कटौती को लेकर आपस में लड़ाने की क्या कोशिश की जा रही है | उन्होंने कहा कि हमारे ओबीसी समाज से कोई मतभेद नहीं है | लेकिन हम पचास प्रतिशत आरक्षण लेकर ही रहेंगे | उन्होंने स्पष्ट कि इसके लिए जो भी दस्तावेज आवश्यक होंगे हमारी तरफ से उपलब्ध कराएं जायेंगे |

मनोज जरंगे आज ठाणे में रैली के आयोजन के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे | उन्होंने बताया कि मराठा समाज को आरक्षण मिलाने से करीब डेढ़ करोड़ लोगों को फायदा होगा | उन्होंने आगे कहा की मराठा समाज में जागरूकता लाने के लिए ही हम राज्य का दौरा कर रहे हैं |

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles