spot_img

Mumbai : कोंकण तट पर 2४ घंटों में ऊंची लहरों की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मुंबई : (Mumbai) भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) और भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा (आईएनसीओआईएस) (Indian National Ocean Information Service) ने सोमवार को कोंकण तट पर अगले २४ घंटों के लिए समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी करके छोटी नावों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। राज्य के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों के साथ पुणे घाट और सातारा घाट क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बारिश कम होने से बाढ़ की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (State Emergency Operation Center) ने सोमवार को बताया कि 23 जून की सुबह तक पालघर जिले में 73.3 मिमी बारिश हुई है। पालघर की कई तहसीलों में आज तेज बारिश हो रही है। सिंधुदुर्ग जिले में सबसे अधिक 36.4 मिमी, रत्नागिरी जिले में 25.8 मिमी, ठाणे जिले में 14.3 मिमी और कोल्हापुर जिले में 13.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज सुबह तक ठाणे में 14.3, रायगढ़ में 10.7, रत्नागिरी में 25.8, सिंधुदुर्ग में 36.4, पालघर में 73.3, नासिक में 6.2, धुले में 0.5, नंदुरबार में 2.9, जलगांव में 0.9, अहिल्यानगर में 0.2, पुणे में 4.3, सोलापुर में 0.1, सतारा में 4.7, सांगली में 2.8, कोल्हापुर में 13.9, छत्रपति संभाजीनगर में 1, जालना में 1.1, धाराशिव में 0.2, नांदेड़ में 0.3, हिंगोली में 0.4, बुलढाणा में 1.1, अकोला में 3.4, वाशिम में 0.4, अमरावती में 0.5, यवतमाल में 0.6, वर्धा में 0.2, नागपुर में 1.5, भंडारा में 0.6, गोंदिया में 1.7, चंद्रपुर में 2.5 और गढ़चिरौली जिलों में 6.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ठाणे जिले में बाढ़ में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति नदी में डूबने से मर गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि पुणे जिले में नदी में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

New Delhi : सीयूईटी परीक्षा में अव्यवस्था पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली : (New Delhi) सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Common University Entrance Test) (CUET-2026) में शनिवार को परीक्षा को लेकर अव्यवस्था पर लोकसभा में...

Explore our articles