spot_img

Mumbai : डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने में योगदान दे वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक लिमिटेड : फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में कहा कि वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक लिमिटेड को डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने में योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अपने वर्षा निवास से वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक लिमिटेड के समारोह में ऑनलाइन शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक कंपनी की शुरुआत 1997 में अविनाश शेंडे और सचिन पांडे ने नागपुर में की थी। छोटे स्तर से शुरू हुई यह कंपनी आज भारत के आईटी क्षेत्र में एक बड़ी ताकत बन गई है, जिससे पूरे महाराष्ट्र राज्य को गर्व हो रहा है। कंपनी के देश में 16 और विदेश में तीन कार्यालय हैं।

फडणवीस ने कहा कि इस कंपनी को मिहान नागपुर में 10 एकड़ जमीन मिली है और इससे यहां बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास होगा और बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। अविनाश शेंडे और सचिन पांडे जैसे विशेषज्ञों ने अपने सपनों को साकार करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनकी यात्रा हमारे राज्य के हजारों उद्यमियों को प्रेरित करेगी। मौके पर वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक लिमिटेड कंपनी की सूचना पुस्तिका का विमोचन मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया। इस अवसर पर वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक कंपनी के उपाध्यक्ष आशुतोष घोलप उपस्थित थे।

Explore our articles