spot_img

Mumbai : वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बनने वाले हैं माता-पिता, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मुंबई : (Mumbai) पिछले कुछ समय से टॉलीवुड एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी (Bollywood actress Lavanya Tripathi) की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि न तो लावण्या और न ही उनके पति वरुण तेज ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी थी। अब इस खुशखबरी पर खुद कपल ने मुहर लगा दी है। वरुण और लावण्या ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की है कि वे जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। इस खास पल को उन्होंने एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए लोगों के साथ शेयर किया।

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी (Varun Tej and Lavanya Tripathi) ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों अपने हाथों में नन्हे बच्चे के मोजे थामे नजर आ रहे हैं। इस खास पल को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जीवन की अब तक की सबसे खूबसूरत भूमिका… जल्द आ रहा है!” उनकी इस पोस्ट पर साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे और फैन्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौरतलब है कि वरुण और लावण्या ने 1 नवंबर 2023 को शादी रचाई थी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles