spot_img

Mumbai : नवी मुंबई में अवैध निर्माण पर विधानसभा में हंगामा

Mumbai: Uproar in the Legislative Assembly Over Illegal Construction in Navi Mumbai

340 निर्माण और 3,133 झोपड़ियां तोड़ी गईं
मुंबई : (Mumbai)
नवी मुंबई में बढ़ते अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर बेलापुर की भाजपा विधायक मंदा म्हात्रे (Belapur BJP MLA Manda Mhatre) ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश कर प्रशासन को घेरा। उन्होंने इस मामले में सिडको और नवी मुंबई महानगरपालिका (CIDCO and the Navi Mumbai Municipal Corporation) (NMMC) की कार्रवाई पर सवाल उठाए। विधायक के सवालों का जवाब देते हुए नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ महानगरपालिका और सिडको द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

मनपा ने जारी किए 870 नोटिस
राज्यमंत्री के अनुसार, नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) ने अब तक 870 नोटिस जारी किए हैं। इन नोटिसों के आधार पर 340 अवैध निर्माण और 3,133 झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा इस मामले में 126 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं।

सिडको की बड़ी कार्रवाई
वहीं सिडको ने भी बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 10,160 नोटिस जारी किए। इन नोटिसों के आधार पर 8,417 अतिक्रमण हटाए गए और चार मामले दर्ज किए गए। यह कार्रवाई फरवरी 2026 तक की अवधि में की गई है।

चरणबद्ध तरीके से हटेगा अतिक्रमण
राज्यमंत्री माधुरी मिसाल (Minister of State Madhuri Misal) ने स्पष्ट किया कि नवी मुंबई में जहां भी महानगरपालिका और सिडको के अधिकार क्षेत्र में अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाए जाएंगे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

पाम बीच रोड की कमान की होगी जांच
सरकार ने बताया कि पाम बीच रोड पर बने कथित अतिक्रमण वाली कमान (आर्च) की भी जांच की जाएगी। यदि यह अवैध पाई गई तो आठ दिनों के भीतर कार्रवाई कर इसकी जानकारी सदन को दी जाएगी।

Explore our articles