Home latest MUMBAI : अहमदनगर जिले में दो वाहनों की टक्कर, चार लोगों की...

MUMBAI : अहमदनगर जिले में दो वाहनों की टक्कर, चार लोगों की मौत

0
352

मुंबई: (MUMBAI) अहमदनगर जिले में अहमदनगर-छत्रपति संभाजीनगर हाईवे पर नेवासा तालुका में वडाला (बहिरोबा) के पास एक कार और एक आयशर टैम्पो के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। यह सभी लोग मध्यप्रदेश के इंदौर से विभिन्न मंदिरों में देवदर्शन के लिए महाराष्ट्र के दौरे पर थे।

पुलिस के अनुसार रविवार को दिन में तकरीबन 11 बजे अहमदनगर से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रही एक कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर सामने से आने वाले आयशर टैम्पो से भिड़ गई। इस घटना में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई। हादसे में घायल एक महिला का इलाज नेवासा फाटा के पास के निजी अस्पताल में हो रहा है।

मृतकों की पहचान राहुल परमेश्वर शर्मा (27 वर्ष निवासी कालंदी गोल्ड सिटी इंदौर), हर्ष मनोहर शर्मा (18 वर्ष निवासी रतलाम मध्य प्रदेश), योगेश परमेश्वर शर्मा (उम्र 24 वर्ष कुंडली जिला निवासी) धार, मध्य प्रदेश), अविनाश मंडलेचा (उम्र 25 वर्ष निवासी महालक्ष्मी हिवरे, नेवासा जिला अहमदनगर) के रूप में हुई है। इस घटना में घायल रानू परमेश्वर शर्मा (26 वर्षीय गोल्ड सिटी इंदौर निवासी) का इलाज नेवासा फाटा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।