spot_img

Mumbai: पुणे में ट्रक ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

मुंबई:(Mumbai) पुणे के खराड़ी बाईपास इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक श्यामबाबू रामफल गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को देर रात ट्रक चालक लातुर जिले के रहने वाले तीन युवक एक ही मोटर साइकिल से खराड़ी इलाके में बाईपास के पास जकात नाका चौक से गुजर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक जख्मी हो गए। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles