
मुंबई : (Mumbai) यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Ahmedabad–Patna weekly special train) के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल को पहले 17 जून 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी। अब इसके फेरे बढ़ाकर 24 जून 2026 तक कर दिए गए हैं। ट्रेन संख्या 09448 पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल को पहले 19 जून 2026 तक अधिसूचित किया गया था। अब इसके फेरे बढ़ाकर 26 जून 2026 तक कर दिए गए हैं। ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल के विस्तारित फेरों के लिए आरक्षण 19 जून 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी (PRS counters and on the IRCTC website) पर शुरू होगा।





