spot_img
Homecrime newsMumbai : हाउस टैक्स कम करने के लिए ली 50 हजार रुपए...

Mumbai : हाउस टैक्स कम करने के लिए ली 50 हजार रुपए की रिश्वत

मुंबई : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के कर संकलन विभाग में कार्यरत सिपाही योगेश माधवराव म्हाले और उनके सहयोगी मनपा के निवृत मनपा कर्मचारी सूर्यभानु नानाजी कर्डक को ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग की टीम ने कल 6 फरवरी को शिकायत कर्ता से पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह राशि शिकायतकर्ता के घर का टैक्स निर्धारित करने के बदले में ली गई थी।

ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता एक इस्टेट कंसलटेंट का काम करता है ,डोंबिवली पश्चिम में उसके नाम पर एक फ्लैट भी है ।कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के संपत्ति कर विभाग में अपने घर का कर निर्धारण करने के लिए उसने विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी योगेश म्हाले से संपर्क किया था।

शिकायतकर्ता के घर का कर निर्धारण करने के लिए मनपा के कर्मचारी योगेश म्हाले ने एक लाख आठ हजार रुपए की राशि मांगी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कल 6 फरवरी 2024 को ठाणे के ब्यूरो कार्यालय में इसकी सूचना भी दी थी।इसके बाद ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग सक्रिय हुआ और नियोजित तरीके से योजना बनाकर उनकी टीम मनपा कार्यालय गई थी।इसके बाद मनपा के कर संकलन करने वाला कर्मचारी योगेश म्हाले अपने सहयोगी और निवृत कर्मचारी सूर्यभानु कर्डक के साथ इस रिश्वत की राशि की पहली किस्त पचास हजार रुपए 6फरवरी को स्वीकार कर रहे थे ठाणे ब्यूरो के द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर