spot_img

Mumbai : पुणे में निजी बस और कार की टक्कर में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Mumbai: Three Members of a Family Die in Collision Between Private Bus and Car in Pune

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जिले के मंचर (Manchar, Pune district, Maharashtra) में बीती रात पुणे-नासिक हाइवे पर निजी बस और कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो छोटे बच्चे घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ के रहने वाले मल्लिकार्जुन अंबेगवे (Mallikarjun Ambegave) अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम के लिए नासिक गए थे। कार्यक्रम खत्म करके घर लौटते समय बीती रात मंचर इलाके में उनका कार से कंट्रोल हट गया। इससे कार डिवाइडर पार करके सीधे उल्टी दिशा में चली गई और पुणे से नासिक जा रही एक निजी बस से टकरा गई।

इस घटना में कार में सवार मल्लिकार्जुन अंबेगवे, उनकी पत्नी आरती अंबेगवे और माँ लता तुपलोंधे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मल्लिकार्जुन का बेटा और बेटी घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही मंचर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को उन्हें तुरंत पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की छानबीन जारी है।

Mumbai : लंबे ब्रेक के बाद तब्बू साउथ सिनेमा में करेंगी वापसी

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री तब्बू (Bollywood's powerhouse actress, Tabu) लंबे समय बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स...

Explore our articles