spot_img

Mumbai : उर्फी जावेद की गिरफ्तारी के पीछे का सच आया सामने, अब एक्ट्रेस के खिलाफ होगी कार्रवाई

मुंबई : (Mumbai) सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शुक्रवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ कर जीप में ले जाती दिख रही हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया गया कि उर्फी को अजीब कपड़े पहन कर अश्लीलता फैलाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, यह खुलासा हो चुका है कि उनका यह वीडियो फर्जी है। मुंबई पुलिस ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया है और इस रिपोर्ट की पुष्टि की है कि यह वीडियो फर्जी है। यह बात सामने आई है कि उर्फी ने यह वीडियो सिर्फ प्रसिद्धि पाने के लिए बनाया है। अब उनके इस फर्जी वीडियो पर एफआईआर दर्ज की गई है।

मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद और वीडियो में दिख रही महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि, ‘कोई भी सस्ती पब्लिसिटी के लिए देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! मुंबई पुलिस द्वारा अश्लीलता के आरोप में गिरफ्तार की गई महिला का वायरल वीडियो सच नहीं है। इसमें पुलिस बैज और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है। भ्रामक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धारा 171, 419, 500, 34 आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है और वीडियो में दिख रहे फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन भी जब्त कर लिया गया है।’

Maharashtra Day : “महाराष्ट्र देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है” : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर (occasion of Maharashtra Day) पूरे राज्य में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस...

Explore our articles