spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र में 9 अगस्त से ढाई करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश में बड़े पैमाने पर लागू करने का फैसला लिया गया। इस दौरान ढाई करोड़ घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए सांस्कृतिक कार्य विभाग नोडल विभाग, ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नोडल विभाग और शहरी विकास विभाग शहरी क्षेत्रों के लिए नोडल विभाग होगा। इस दौरान तिरंगे यात्रा, तिरंगे रैली, तिरंगे प्रतिज्ञा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगे कैनवास, तिरंगे श्रद्धांजलि, तिरंगे मेला, तिरंगे सेल्फी जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 9 अगस्त को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य स्तरीय शुभारंभ होगा और उन जिलों में पालक मंत्रियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश के ढाई करोड़ घरों और प्रतिष्ठानों पर 13, 14 और 15 अगस्त को तीन दिन तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।

Explore our articles