spot_img

MUMBAI: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटकर 81.81 पर आया

MUMBAI

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(MUMBAI)
विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर (US dollar) की मबजूती और विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 81.81 पर आ गया।

(ये भी पढे -Mumbai: मजबूत वैश्विक रूझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में आई तेजी)

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Foreign Exchange market) में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.81 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 81.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.16 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत गिरकर 88.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विशेषज्ञों ने बताया कि चीन में कोविड संबंधी सख्त पाबंदियां लगने की आशंका से एशियाई मुद्राएं प्रभावित हुईं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 697.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles