spot_img

Mumbai: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंचा

Mumbai

मुंबई:(Mumbai) वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू शेयर बाजार (domestic stock market)में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला, फिर कुछ गिरावट के साथ 82.54 के स्तर पर आ गया। कुछ देर बाद रुपया 25 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.51 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.76 के स्तर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 फीसदी गिरकर 104.12 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत बढ़कर 75.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी निवेशक बृहस्पतिवार को भी शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Kathmandu : अदालत के अवमानना मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री शाह को उपस्थिति से छूट मिली

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (Prime Minister Balendra Shah) को अदालत की अवमानना से जुड़े मामले में उपस्थिति...

Explore our articles