spot_img

Mumbai: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में हंगामे की झूठी काल करने वाला गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Mumbai Police) की दादर स्थित शिवाजी पार्क में शुक्रवार को हुई सभा में हंगामे होने की झूठी काल करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने अंधेरी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे सोमसुंदर रेड्डी (52) ने पुलिस कंट्रोल रूम में को फोन कर कहा कि शिवाजी पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में बड़ा उपद्रव होगा। कंट्रोल रूम में फोन काल रिसीव करने वाली महिला पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई। पुलिस ने आरोपित को देर रात अंधेरी से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ झूठी सूचना देकर भय का माहौल पैदा करने और पुलिस तंत्र को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर उसके मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Explore our articles