spot_img

Mumbai : भगवान बिरसा मुंडा के सपनो का भारत तैयार हो रहा है – प्रेम कुमार

Mumbai: The India of Bhagwan Birsa Munda's dreams is getting ready - Prem Kumar

मुंबई: (Mumbai) राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस सह झारखंड स्थापना दिवस मुंबई में मनाया गया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कल 14 नवंबर को यशवंत राव चौहान सभागृह (मंत्रालय के पास ,चर्चगेट ,मुंबई ) में शाम 5 बजे से झारखंड इंटेलेक्चुअल फ़ोरम, ‘प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन’ , ‘भारतीय जनता पार्टी का उत्तर भारतीय मोर्चा झारखंड प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस सह झारखंड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ डॉ संजय पांडेय ने विरसा मुंडा पर माल्यार्पण कर कहा की आज भगवान बिरसा हम लोगों को प्रेरणा दे रहे है, पूरा देश एक उद्देश्य में बंध गया है जो भगवान ने हमें दिखाया था।

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष
राहुल नार्वेकर ने दीप प्रजव्वलित किया और कहा की बहुत अभिमान की बात है की ऐसे महामानव की जयंती को भारत सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस का नाम दिया है। भारत किसी पंथ में बट नहीं सकता । बिरसा मुंडा जी की प्रेरणा से सम्मांनिया मोदी जी देश को एक मज़बूत नेतृत्व दे रहे है और आज क्या झारखंड और क्या महाराष्ट्रवासी सब हैं।

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा झारखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने स्वागत भाषण दिया और कहा कि मुंबई में आज झारखंड और वहां की विरासत उभर कर आ गई है । झारखंड की पूरी छटा को मुंबई में महसूस किया जा सकता है। बताते चले कि प्रेम कुमार एक कवि भी है और मुंबई में ही उच्च शिक्षा प्राप्त हुई है, इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेचुएट हैं तथा मुंबई विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी रहे हैं। इनको हाल में ही भाजपा ने प्रदेश का झारखंड संयोजक बनाया है और कुमार मुंबई में एक वक्ता के रूप में बहुत परिचित चेहरे भी हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा महाराष्ट्र प्रांत के 20 समाजसेवियों को “धरती आबा बिरसा मुंडा राष्ट्रीय जनजातीय गौरव सम्मान” प्रदान किया जिनके नाम इस प्रकार हैं -:डॉ. अमूल्य साहू,
डॉ. जियालाल जैसवार, कृति चौधरी, सुखदेव यादव,
मिन्हाज खान, सुबोध नेमलेकर,
चांद सेठ , तहज़ीब असर,
डॉ. गौतम पाल, सुनील पाल,
ललित पंडित, मकरंद देशपांडे , बाली भारसागरिया, डॉ. पंकज सोनी, श्री बी के राम, बीरेन्द्र कुशवाह, रेखा के राणा , श्री अभिषेक सहाय, श्री मुकेश कुमार जालान डॉ वैभव शर्मा, राजेश झा, कमलेश राम दिनेश प्रसाद
इसके आयोजकों में थे आयोजक प्रेम कुमार , डॉ मुकेश शर्मा ,राम कुमार पाल , कपिल वर्मा और पवन कुमार थे । प्रेम कुमार झारखंड गिरीडीह के रहनेवाले है I

Dhaka : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने तमीम इकबाल, पारदर्शिता और सुधार का किया वादा

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Bangladesh cricket team captain Tamim Iqbal) को रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh...

Explore our articles