Mumbai : फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

0
298

मुंबई : (Mumbai) करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की इस समय खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभाएंगे। पहले गाने ‘तुम क्या मिले…’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के ट्रेलर की शुरुआत एक कार एक्सीडेंट से होती है। फिल्म में रॉकी रंधावा के सामने सबसे बड़ी चुनौती रानी (आलिया) के शाही बंगाली परिवार को लुभाने की है। रॉकी का परिवार भी इस शादी के खिलाफ है। 3 मिनट 21 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोनों एक-दूसरे के घर वालों के साथ तालमेल बिठाने में नाकाम रहकर अपना रिश्ता खत्म कर लेते हैं। अब उनकी प्रेम कहानी में क्या मोड़ आएगा? दोनों एक दूसरे से दोबारा कैसे मिलेंगे, इसका खुलासा 28 जुलाई को सिनेमाघरों में होगा।

ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म फैमिली इमोशनल ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस से भरपूर है। ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और फिर ब्रेकअप की झलक दिखाई गई है। पूरी कहानी दिल्ली के एक लड़के (रॉकी रंधावा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पैसे बर्बाद करना पसंद है, लेकिन बाद में उसे रॉकी रानी से प्यार हो जाता है। दोनों ने परिवार के साथ तालमेल बिठाने के लिए 3-3 महीने तक एक-दूसरे के घर पर रहने का फैसला किया। इन दोनों को क्या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह, दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन, अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिका में हैं।