Mumbai : ठाणे मनपा के पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव की शनिवार से शुरुआत

0
233

मुंबई : इस वर्ष के गणेशोत्सव को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने के लिए, ठाणे नगर निगम द्वारा शनिवार 27 जुलाई से ठाणे में महानगर पालिका के स्कूल नंबर में एक पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव 2024 प्रदर्शनी की शुरुआत की जा रही है। ठाणे नगर निगम आयुक्त सौरभ राव ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस प्रदर्शनी को देखने और पर्यावरण-अनुकूल ही गणेशोत्सव का आयोजन करने की अपील की है।

ठाणे नगर निगम ने पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव 2024 की पहल की है। इको-फ्रेंडली सामग्रियों से बनी गणेश प्रतिमा, कार्डबोर्ड से बनी सिद्धिविनायक मंदिर की 10 फीट ऊंची प्रतिकृति और केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के साथ भव्य प्रखर इस गतिविधि का विशेष आकर्षण होंगे।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए कुशल मूर्तिकारों द्वारा शादु माटी, लाल माटी, गोमय, गत्ते के साथ ही कागज के गूदे और पर्यावरण अनुकूल रंगों आदि से बनाई गई आकर्षक गणेश प्रतिमाएं इस महोत्सव का आकर्षण होंगी।

महोत्सव के दौरान ‘पर्यावरण महोत्सव – समय की आवश्यकता’ पर विशेषज्ञों द्वारा एक सेमिनार, नागरिकों के लिए विशेषज्ञ मूर्तिकारों द्वारा मिट्टी की गणेश मूर्तियां बनाने की कार्यशालाएं, कागज और कार्डबोर्ड से सजावटी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण, पेंटिंग का आयोजन किया जाएगा।

ठाणे मनपा की मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने बताया कि बप्पा के साथ सेल्फी के लिए इस स्थान पर एक सेल्फी पॉइंट भी उपलब्ध कराया गया है।. यह प्रदर्शनी नागरिकों के लिए 4 अगस्त 2024 तक प्रातः ग्यारह बजे से रात्रि दस बजे तक खुली रहेगी।