spot_img

Mumbai : अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज

Mumbai: Teaser of Anil Kapoor's film 'Subedar' released

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Veteran Bollywood actor Anil Kapoor) डिजिटल दुनिया में एक सशक्त अवतार के साथ कदम रखने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का आधिकारिक ऐलान कुछ दिन पहले किया गया था और अब मेकर्स ने इसका दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी (directed by Suresh Triveni) ने किया है, जबकि अनिल कपूर खुद इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म में राधिका मदान (Radhika Madan) मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी, जिनकी भूमिका कहानी में अहम मोड़ लाती दिखाई देगी।

टीजर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) सेवानिवृत्त सेना अधिकारी अर्जुन मौर्य के किरदार में नजर आते हैं। उनका लुक गंभीर, मजबूत और भावनात्मक परतों से भरा हुआ दिखाई देता है। कहानी एक ऐसे पूर्व सैनिक की है जो अब एक आम नागरिक की जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अतीत की परछाइयां उसका पीछा नहीं छोड़तीं। टीजर की झलकियों से साफ है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन (high-octane action) के साथ पारिवारिक रिश्तों की जटिलता भी देखने को मिलेगी।

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर टीजर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “उन्होंने गलत आदमी से पंगा ले लिया।” यह लाइन फिल्म के टोन और किरदार की तीव्रता को साफ दर्शाती है। फिल्म में अर्जुन मौर्य (Arjun Maurya) अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण रिश्ते को सुधारने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर उसे बाहरी और भीतरी दुश्मनों से जूझना पड़ता है। ‘सूबेदार’ 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी और दर्शकों को एक भावनात्मक लेकिन दमदार एक्शन कहानी का अनुभव देने के लिए तैयार है।

Mumbai : शक्तिस्वरूपा गुरुमाई: अध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम

मुंबई : (Mumbai) आध्यात्मिक चेतना, ज्योतिष विद्या और समाजसेवा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत कर रहीं शक्तिस्वरूपा गुरुमाई, जिन्हें स्नेहपूर्वक “माई” (Shakti Swaroopa Gurumayi, affectionately...

Explore our articles