Mumbai: एमएसईबी के सुनील सूर्यवंशी संचालक (परियोजना) (प्रभारी) बने

0
247

मुंबई: (Mumbai) सुनील सूर्यवंशी को 10 अक्टूबर से महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल के संचालक (परियोजना) पद का कार्यभार सौंपा गया।।सूर्यवंशी ने पुणे विद्यापीठ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल में 1994 में जूनियर इंजिनियर के पद पर नियुक्त हुए।

उसके बाद वे 2006 वर्ष में प्रत्यक्ष रूप से कार्यकारी इंजिनियर के पद पर भर्ती हुए। विभाग में ही पदोन्नति होते हुए 2013 में अधीक्षक इंजिनियर और 2022 में मुख्य इंजिनियर के पद पर पहुंचे।

ऊंचे परियोजना, जांच, संचालन व व्यवस्था, ईआरपी, आर एंड सी कक्ष, सीएमडी कार्यालय आदि काम का तकरीबन तीस वर्षों का अनुभव है।