Mumbai : शिंदे समूह के विधायक अर्जुन खोतकर और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी

0
97

मुंबई : (Mumbai) शिवसेना शिंदे समूह (Shiv Sena Shinde group) के जालना निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अर्जुन खोतकर और उनके बेटे अभिमन्यु खोतकर (MLA Arjun Khotkar and his son Abhimanyu Khotkar) को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। अभिमन्यु खोतकर ने इस संबंध में जालना तहसील पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार विधायक अर्जुन खोतकर और उनके बेटे अभिमन्यु खोतकर को चार अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट से गोली मारने की धमकियां दी गई हैं। अभिमन्यु खोतकर ने इस संबंध में जालना तहसील पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की गहन जांच कर रही है।