spot_img

Mumbai : उपमुख्यमंत्री शिंदे की शिवसेना को झटका

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राष्ट्रीय कर्मचारी सेना के 250 कार्यकर्ताओं ने उनका साथ छोड़ दिया है और घर वापसी की है। वे उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना में फिर से शामिल हो गए हैं।

मुंबई के पंचसितारा कोर्टयाड होटल के 250 कर्मचारियों ने छह महीने पहले शिवसेना (यूबीटी) की भारतीय कामगार सेना छोड़ दी थी। वे शिंदे की राष्ट्रीय कर्मचारी सेना में शामिल हो गए थे. लेकिन जल्द ही उनका मोहभंग हो गया। शैलेश परब और रूपेश कदम के नेतृत्व में उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में 250 कार्यर्कर्ताओं ने फिर से भारतीय कामगार सेना में फिर प्रवेश किया। इस अवसर पर पार्टी नेता विनायक राऊत भी उपस्थित थे। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा था। इसलिए उन्होंने फिर से घर वापसी की है। हमें उद्धव के नेतृत्व पर भरोसा है।

Explore our articles