spot_img

Mumbai : मुंबई के एंटॉप हिल में फायरिंग से सनसनी

मुंबई : मुंबई के एंटापहिल इलाके में शनिवार को एक हिस्ट्रीशीटर आरोपित विवेक शेट्टियार (40) ने अपने दोस्त आकाश स्वामी पर फायरिंग कर दी। इस घटना में घायल आकाश स्वामी का इलाज सायन अस्पताल में हो रहा है। मामले की छानबीन सायन पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। लेकिन इस घटना से एंटापहिल इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपित विवेक शेट्टियार (40), एक हिस्ट्रीशीटर, अपने दोस्त आकाश स्वामी के घर में घुस गया और सोते समय उसे गोली मार दी। इसके बाद शेट्टियार घटनास्थल से फरार हो गया। लेकिन आकाश के पेट में गोली लग गई और उसे तत्काल सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पुलिस हमले के पीछे के कारण की जांच कर रही है।

Explore our articles