spot_img

MUMBAI : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की मुंबई के होटल में मौत

मुंबई : महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सचिव पद पर तैनात 57 वर्षीय एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) की दक्षिण मुंबई के एक होटल में ‘रात का खाना’ खाने के तुरंत बाद मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को उस वक्त हुई, जब पीडब्ल्यूडी सचिव प्रशांत दत्तात्रेय नवघरे काला घोड़ा इलाके में स्थित होटल में खाना खाने गए थे।

उन्होंने बताया कि खाना खत्म करने के तुरंत बाद वो बेचैनी महसूस करने लगे और होटल में अचानक गिर पड़े।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles