spot_img

Mumbai : भाजपा जैन प्रकोष्ठ के कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान का दूसरा चरण शुरू

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)क्षेत्र जैन प्रकोष्ठ के कैंसर मुक्त महाराष्ट्र अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस अभियान में सहयोग करने वाले जश वीरा, गिरीश पारख को सम्मानित किया गया।

चन्द्रशेखर बावनकुले ने पत्रकारों को बताया कि यह अभियान सराहनीय है और भाजपा का पूरा संगठन जैन प्रकोष्ठ के अभियान के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को इलाज से वंचित न रहना पड़े इसके लिए मोदी सरकार और राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान की तरह जन जागरूकता हो तो केंद्र व राज्य सरकार की कई योजनाएं सफल होंगी।

श्रीमती अमृता फड़णवीस ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए नागरिकों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। उसके लिए जैन प्रकोष्ठ को प्रबोधन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के दूसरे चरण में 50 हजार जांच का लक्ष्य जैन सेल के कार्यकर्ता पूरा करें। जैन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक संदीप भंडारी ने बताया कि प्रथम चरण में 175 निरीक्षण शिविर आयोजित किये गये।

इन शिविरों से 28 हजार लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर इस अभियान में सहयोग करने वाले जश वीरा, गिरीश पारख को सम्मानित किया गया। यह अभियान अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस मौके पर जैन अल्पसंख्यक महासंघ के अध्यक्ष ललित गांधी, जैन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक संदीप भंडारी उपस्थित थे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles