spot_img

Mumbai : दो महीने पहले की दूसरी शादी, अब एक्ट्रेस अमला ने दी खुशखबरी

मंबई : (Mumbai) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो शादी से पहले गर्भवती हो गई थीं। श्रीदेवी से लेकर इलियाना डिक्रूज, आलिया भट्ट तक। अब एक और एक्ट्रेस अमला पॉल (actress Amala Paul) ने शादी के दो महीने बाद खुशखबरी दी है। हमेशा ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर की है।

अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली साउथ एक्ट्रेस अमला पॉल इस समय चर्चा में हैं। पिछले साल नवंबर के महीने में यानी दो महीने पहले अमला ने बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी की थी। इस कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब शादी के ठीक दो महीने बाद अमाला ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर कर इस बात का ऐलान किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अमाला ने लिखा है, ‘अब मुझे पता है कि तुम्हारे साथ 1 1 3 है।’

अमाला के खुशखबरी शेयर करने के बाद से प्रशंसक और मशहूर हस्तियां उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी अमाला और जगत को बधाई दी। साथ ही कई लोगों ने हैरानी भी जताई है। अमाला 32 साल की हैं और ये उनकी दूसरी शादी है। वर्ष 2014 में अमाला और फिल्म निर्देशक एएल विजय शादी के बंधन में बंधे, लेकिन शादी के तीन साल बाद उनका तलाक हो गया। बाद में अमला को जगत देसाई से प्यार हो गया। उनकी शादी एक सपने जैसी मानी जा रही थी। शादी के ठीक दो महीने बाद उनके परिवार में एक खुशखबरी आई है तो हर कोई खुश है।

पिछले साल अमला पॉल ने अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में अपने अभिनय से अपनी छाप छोड़ी है।

Auraiya : दोहरे हत्याकांड के आरोपित पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर विजिलेंस का शिकंजा

औरैया : (Auraiya) उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद (Uttar Pradesh's Auraiya district) के चर्चित नारायणपुर दोहरे हत्याकांड (high-profile Narayanpur double murder case) में आरोपित...

Explore our articles