Home latest MUMBAI : अडाणी समूह को एसबीआई का कर्ज 27,000 करोड़ रुपये :...

MUMBAI : अडाणी समूह को एसबीआई का कर्ज 27,000 करोड़ रुपये : चेयरमैन

0
144

मुंबई: (MUMBAI) देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि अडाणी समूह की कंपनियों को उसने करीब 27,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है जो कुल वितरित ऋणों का सिर्फ 0.88 प्रतिशत है।एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक की ऐसी धारणा नहीं है कि अडाणी समूह अपनी कर्ज देनदारियों को पूरा करने में किसी तरह की चुनौती का सामना कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एसबीआई ने इस समूह को शेयरों के एवज में कोई कर्ज नहीं दिया है।

खारा ने कहा कि अडाणी समूह की परियोजनाओं को कर्ज देते समय भौतिक संपत्तियों एवं समुचित नकदी प्रवाह को ध्यान में रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समूह का बकाया कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है।अडाणी समूह के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में आई भारी गिरावट के बीच कर्जदाता संस्थानों पर असर पड़ने की आशंका के बीच एसबीआई प्रमुख ने कहा कि समूह ने कर्ज को पुनर्वित्त करने का कोई अनुरोध नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here