9.8 C
London
Saturday, June 3, 2023
HomeentertainmentMumbai : आरआरआर के मशहूर अभिनेता रे स्टीवेन्सन का निधन

Mumbai : आरआरआर के मशहूर अभिनेता रे स्टीवेन्सन का निधन

मुंबई: (Mumbai) ”आरआरआर” फेम अभिनेता रे स्टीवेन्सन का निधन हो गया है। उनका रविवार को इटली में निधन हो गया। आयरिश मूल के रे स्टीवेन्सन ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रे स्टीवेन्सन के प्रतिनिधियों ने उनकी मृत्यु की घोषणा की है।

रे स्टीवेन्सन का जन्म 25 मई, 1964 को लिस्बन में हुआ था। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के रे के पिता एक रॉयल एयरफोर्स पॉयलट थे। रे ने इंग्लैड के ब्रिस्टल ओल्ड विक थिएटर स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। 29 साल में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने 1990 के दशक के आरम्भ में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हालांकि उन्हें सफलता 1998 में आई फिल्म द थ्योरी ऑफ फ्लाइट से मिली। इसमें उन्होंने जिगोलो की भूमिका निभाई थी।रे स्टीवेन्सन के निधन पर ”आरआरआर” की टीम ने शोक व्यक्त किया है। ”आरआरआर” के सोशल मीडिया पेज पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। पोस्ट में कहा गया है, “यह हमारी टीम के लिए चौंकाने वाली खबर है।” फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए उनके निधन पर शोक जताया है।

रे स्टीवेन्सन ने फिल्म ”आरआरआर” में खलनायक गवर्नर स्कॉट बक्सटन की भूमिका निभाई थी। उनके रोल को दर्शकों ने पसंद किया था। उन्होंने एकमात्र भारतीय फिल्म ”आरआरआर” में काम किया है। उन्होंने 90 के दशक में सीरियल्स और फिल्मों में काम करना शुरू किया था।”आरआरआर” के बाद रे स्टीवेंसन ”एक्सीडेंट मैन: हिटमैन हॉलिडे” में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म ”थॉर” और ”थॉर: द डार्क वर्ल्ड” में भी काम किया है।

इससे जुडी खबरें

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर