spot_img
Home crime news Mumbai : संभाजीनगर जिले में डकैती का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Mumbai : संभाजीनगर जिले में डकैती का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

0
326

मुंबई : (Mumbai) छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) के बजाज नगर में एक बड़े व्यापारी के घर डकैती करने वाले संदिग्ध आरोपित अमोल खोतकर को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। हालांकि इस मुठभेड़ की अधिकृत जानकारी अभी तक पुलिस ने नहीं दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुठभेड़ में मृत डकैत का शव बरामद कर घाटी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार संभाजीनगर में स्थित बजाज नगर में व्यापारी संतोष लड्डा के आवास पर 15 मई को तड़के अमोल खोतकर ने डकैती की थी और फरार हो गया था। लड्डा के घर से आठ किलो सोना और 40 किलो चांदी के साथ ही नकदी कुल मिलाकार छह करोड़ रुपये की लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था और मुख्य आरोपित अमोल खोतकर की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी के आधार पर पता चला कि अमोल वालुज क्षेत्र के कोल्हाटी इलाके में छिपा है। तदनुसार, पुलिस टीम अमोल खोतकर को गिरफ्तार करने के लिए वडगांव कोल्हाटी गई थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अमोल खोतकर कार में भागने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही उसने पुलिस को देखा, उसने अपनी कार से उन पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। अमोल खोतकर यहीं नहीं रुका, उसने रिवॉल्वर से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमोल खोतकर मारा गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ के बारे में आधिकारिक कोई भी जानकारी या विवरण अभी नहीं दिया है।