spot_img

Mumbai : पुणे में रिक्शा चालक ने युवक की गोली मारकर की हत्या, बाद में खुद भी की आत्महत्या

मुंबई : पुणे के औंध इलाके में एक रिक्शा चालक ने एक शख्स पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। उसकी भी मौत हो गई। रिक्शा चालक की पहचान अनिल ढमाले के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

जानकारी के अनुसार पुणे के औंध इलाके में शनिवार को एक रिक्शा चालक ने एक युवक पर गोलियां बरसाकर छलनी कर दिया। इस घटना में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बार अनिल ढमाले ने खुद पर गोली चला कर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की गहन छानबीन पुणे पुलिस की टीम कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अनिल ढमाले ने पैसों के लेन देन की वजह से यह फायरिंग की, लेकिन मामले की छानबीन जारी है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में दहिसर में शिवसेना नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या, जलगांव में भाजपा के पूर्व पार्षद की हत्या और उल्हासनगर के हिललाइन पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इसी वजह से आज पुणे में हुई फायरिंग की घटना के बाद लोगों में सनसनी फैल गई है। इस मामले की गहन छानबीन पुणे पुलिस की टीम कर रही है।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles