spot_img

Mumbai : जी-20 के प्रतिनिधियों ने किया आईआईटी मुंबई का दौरा

मुंबई : जी-20 रिसर्च मिनिस्टर्स मीटिंग (आरएमएम) के एजेंडे के हिस्से के रूप में रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव फोरम (आरआईआईजी) के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को आईआईटी मुंबई का अध्ययन दौरा किया। इस दौरे में प्रतिनिधियों ने आईआईटी मुंबई के विभिन्न विभागों और केंद्रों द्वारा विकसित नवीन अनुसंधान और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों का भी जायजा लिया।

इस दौरे में आईआईटी मुंबई के निदेशक प्रो. एस. सुदर्शन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव श्रीवारी चन्द्रशेखर ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। प्रो एस. सुदर्शन ने आईआईटी के कार्यों की जानकारी प्रतिनिधियों को दी। अनुसंधान एवं विकास प्रणाली, उद्यमशीलता और नवीन वातावरण के बारे में प्रोफेसर उपेन्द्र भंडारकर तथा प्रोफेसर असीम तिवारी ने प्रतिनिधियों को जानकारी दी। साथ ही इन सभी ने बाद में प्रतिनिधियों से बातचीत कर और जानकारी हासिल की। इन सभी प्रतिनिधियों को संस्थान में अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी ऊष्मायन और बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Explore our articles