
31 मार्च से 2 अप्रैल तक हल्की बारिश के आसार
मुंबई : (Mumbai) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) (India Meteorological Department) के अनुसार, मुंबई समेत ठाणे और पालघर जिलों (in Mumbai, as well as in the Thane and Palghar districts) में 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बेमौसम बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। जहां हाल के दिनों में तापमान 38-40 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
प्री-मानसून गतिविधियों का असर
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों के कारण हो रहा है। अरब सागर से आने वाली नमी और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है।
राज्य के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट
हालांकि मुंबई के लिए कोई विशेष अलर्ट (no specific alert) जारी नहीं किया गया है, लेकिन मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ (‘Yellow Alert’) जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र कृषि विभाग (Maharashtra Agriculture Department) ने किसानों को सलाह दी है कि वे रबी की कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान न हो।


